नो मोर पैन ग्रुप सवाई माधोपुर और रक्तदान महाकल्याण समिति गंगापुर सिटी को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए भरतपुर संभाग के बयाना क्षेत्र में सम्मानित किया गया। नो मोर पैन ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि बयाना में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सोनू प्रजापत सुनारी, राजकुमार मीना, दिलहेप्पी बैरवा, गोलू बामनवास, विनोद रतनपुरा आदि मौजूद थे। नो मोर पैन ग्रुप एवं रक्तदान महाकल्याण समिति के सदस्य किसी भी समय किसी भी समय पूरे राजस्थान में जरूरत मंद व्यक्ति को इमरजेंसी में ब्लड उपलब्ध करवाकर उनकी मदद करता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया