Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिले में कोई नया कोरोना पाॅजिटिव केस नहीं

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि जिले में कोरोना का प्रसार नहीं हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। प्रशासन, पुलिस एवं चिकित्सा विभाग द्वारा आपसी समन्वय एवं लोगों के सहयोग से कोरोना से लड़ी जा रही लड़ाई में काफी हद तक सफलता प्राप्त की है। इसी का परिणाम है कि मंगलवार को भी जिले में कोरोना का कोई नया पॉजिटिव केस नहीं आया है।
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लिए 1713 सैंपल, 1661 की जांच रिपोर्ट आई, 52 की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
उन्होंने बताया कि गत दिवस उन्होंने गंगापुर एवं बामनवास में क्वारंटाईन सेंटर का निरीक्षण किया। क्वारंटाईन सेंटरों पर खाने, पीने सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं माकूल है। क्वारंटाईन किए गए लोगों द्वारा व्यवस्थाओं के संबंध में संतोष व्यक्त किया गया है। इसी प्रकार बामनवास के बैरवा बस्ती में उन्होंने खुद जाकर लोगों से वार्ता की। वहां आटा एवं अन्य सामग्री उपलब्ध है। लोगों को आवश्यक सामग्री की कोई परेशानी नहीं हैं।

No new corona positive case Sawai madhopur
कलेक्टर पहाडिया ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि क्वारंटाईन किए गए लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आने तथा पीएमओ द्वारा परीक्षण के बाद उन्हें संस्थागत से होम क्वारंटाईन करने के संबंध में यथोचित निर्णय लेने के निर्देश दिए गए है। जिन क्षेत्रों में जीरो मोबिलिटी(कर्फ्यू) निषेधाज्ञा लागू है, वहां सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता करवाई जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि दूसरे प्रदेश के जिले में तथा जिले के दूसरे प्रदेशों में अटके हुए लोगों के संबंध में सर्वे कर जानकारी जुटाई गई है। सरकार के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला कलेक्टर ने मीडिया के माध्यम से लोगों को धैर्य एवं संयम बनाए रखने की अपील करते हुऐ लोगों से आग्रह किया कि कोई भी बाहर से आए व्यक्ति के बारे में तुरंत जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सबको सजग, सतर्क, सावधान एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। कोरोना रूपी अद्रश्य शत्रु से लड़ाई को जीतने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करें, बार बार साबुन से हाथ धोएं, सेनिटाइजर का प्रयोग करें।
लाॅकडाउन की वजह से जिले में कोई भूखा नहीं सोए, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 30 हजार 836 सूखी राशन सामग्री के किट एवं 2 लाख 91 हजार 172 भोजन के पैकेट वितरित किए जा चुके है।
मीडिया ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में जीरो मोबिलिटी (कर्फ्यू) घोषित किया गया है वहां पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कार्मिकों की भी रैंडम सैंपलिंग करवाई जाएगी। सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति या संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !