Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शुक्रवार को भी जिले में नहीं आया कोई नया पॉजिटिव

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि जिले में कोरोना का प्रसार नहीं हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। प्रशासन, पुलिस एवं चिकित्सा विभाग द्वारा आपसी समन्वय एवं लोगों के सहयोग से कोरोना से लड़ी जा रही लड़ाई में काफी हद तक सफलता प्राप्त की है। इसी का परिणाम है कि शुक्रवार को भी जिले में कोरोना का कोई नया पॉजिटिव केस नहीं आया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 3259 सैंपल लिए गए, 3051 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। 208 की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए है। उन्होंने बताया कि क्वारंटाईन सेंटरों पर खाने, पीने सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं माकूल है।

No new positive came Sawai madhopur Friday
जिला कलेक्टर पहाडिया ने बताया जिन स्थानों पर जीरो मोबिलिटी (कर्फ्यू) निषेधाज्ञा लागू है, वहां सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों को धैर्य एवं संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोई भी बाहर से आए व्यक्ति के बारे में तुरंत जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सबको सजग, सतर्क, सावधान एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। कोरोना रूपी अदृश्य शत्रु से लड़ाई को जीतने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करें, बार बार साबुन से हाथ धोएं, सेनिटाइजर का प्रयोग करें। कलेक्टर ने बताया कि जिले में अब तक कुल 16 कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए गए है। जिनमें से आठ रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके है। वहीं एक की मृत्यु हो चुकी है। शेष सात एक्टिव कोरोना पॉजिटिव का उपचार चल रहा है।
सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि जिले में आज तक लिए गए 3259 सैंपलों में से 2027 नए तथा 1232 रिपीट सेंपल है। जिले में होम क्वारंटाईन किए गए 30307 लोगों में से 25310 को 14/28 दिन पूरे हो जाने पर होम क्वारंटाईन से हटा दिया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !