Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राशन कार्ड में गलत नाम दर्ज है तो, हटवाएं

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि फील्ड भ्रमण के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया है कि जिले में अनेक राशनकार्डधारियों द्वारा परिवार के सदस्यों की मृत्यु होने या दूसरे राशन कार्ड बनवा लेने या पुत्री की शादी हो जाने के उपरान्त भी मूल राशन कार्ड से नाम पृथक नहीं करवाये जाते है, जिससे मृत व्यक्ति का नाम भी राशन कार्ड में दर्ज रहता है या एक ही व्यक्ति का नाम एक से अधिक राशन कार्डों में दर्ज हो जाता है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) आदेश 1976 के तहत राशन कार्ड के मुखिया की जिम्मेदारी है कि उसके राशन कार्ड में यदि किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है या किसी अन्य जगह राशन कार्ड बनवा लिया जाता है अर्थात राशनकार्डों में यूनिटों में काई कमी हुई है तो वे स्वयं उसका नाम राशन कार्ड से हटवाने के लिए धारा 15 के अनुसार एक पखवाडें की अवधि में प्राधिकृत अधिकारी को देना अनिवार्य है। राशनकार्ड में कम हुई यूनिटों की सूचना नहीं देना या गलत यूनिट दर्ज करवाना आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दण्डनीय अपराध भी है।

Remove wrong name entered ration card
जिला रसद अधिकारी ने जिले के समस्त राशन कार्ड धारियों को निर्देश दिए कि राशन कार्ड में कोई गलत यूनिट दर्ज है या किसी सदस्य की मृत्यु हो गयी है या पुत्री की शादी होने व ससुराल में नाम जुड़वाने के बावजूद भी अभी तक पुराने राशनकार्ड में कम हुई यूनिटों को हटवाने बाबत् प्राधिकृत अधिकारी को आवेदन कर सकते है या कमेटी द्वारा खाद्य सुरक्षा सूचियों का भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। उनको भी आप यूनिट कम करवाने के लिए उनके द्वारा तैयार किये गये प्रपत्र में सूचना प्रदान कर सकते है। भविष्य में यदि ऐसा कोई प्रकरण सामने आयेगा तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !