Saturday , 5 September 2026
Breaking News

शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक कोई नहीं निकलें घरों से बाहर

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि “आओ मिलकर प्रयास करें, जिले को कोरोना से मुक्त करें” ध्येय के साथ सभी मिलकर लाॅकडाउन-3 की पालना जागरूकता के साथ करें। जिससे कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। कोई भी व्यक्ति बिना मेडिकल इमरजेंसी या अत्यावश्यक कारण के शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक घरों से बाहर नहीं निकले। इसी प्रकार 65 से अधिक आयु के वृद्ध एवं दस वर्ष से कम आयु के बच्चे घरों में ही रहे। अनुमत दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को खोले जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की जाए। इसके लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।
मीडिया ब्रीफिंग में कलेक्टर पहाडिया ने कहा कि जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में कढ़ाई से निर्देशों की पालना करवाई जा रही है। इसी प्रकार लाॅकडाउन के संबंध में लोगों में जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि अनुमत दुकानों एवं कार्यालयों पर भी भीड़ एकत्र नहीं हो। इसके लिए कठोर कदम भी उठाए जा रहे है।
जिले में प्रवासियों के आने तथा यहां से बाहर जाने के संबंध में मेडिकल एडवाईजरी के अनुसार स्क्रीनिंग एवं उन्हें क्वारंटाईन करने की कार्रवाई कठोरता से की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि टीकाकरण एवं नोन कोविड मरीजों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिले, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे है। मोबाइल वेन के माध्यम ओपीडी की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
जिले में बाहर से आने वाले 8211 प्रवासियों का ऑनलाइन पंजीयन हो चुका है। इनमें से 7222 को अनुमति पास जारी हो चुके है। इसी प्रकार जिले में 2830 लोगों ने अन्य प्रदेश, जिले में जाने के लिए पंजीयन करवाया है। जिनमें से 1762 के अनुमति पत्र जारी हो चुके हैं।
कलेक्टर पहाडिया ने बताया कि कोई भूखा नहीं सोए, इसके लिए सरकार एवं प्रशासन पूरी तरह से संवेदनशील है। जिले में अब तक 33 हजार 555 ड्राई राशन किट तथा 2 लाख 82 हजार 732 भोजन के पैकेट का वितरण किया जा चुका है।

No one leaves house evening seven morning
उन्होंने अन्य अनुमत गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही मीडिया से माध्यम से आग्रह किया कि बाहर से आने वालों को चिन्हित करवाने में सहयोग करें। मेडिकल टीम उनके सैंपल लेंगी। होम, संस्थागत क्वारंटाईन करेंगी। क्वारंटाईन किए गए प्रत्येक व्यक्ति को सर्विलांस पर रखा जाएगा। इसके लिए सरकारी कर्मचारी एवं संबंधित के दो पड़ोसियों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि अब लोगों के ज्यादा जागरूक एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है।
प्रेस ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि जिले में अधिक से अधिक सैंपल लिए जा रहे है। अब फोकस माइग्रेंट पर है, जो हाॅट-स्पाॅट से आ रहा है उनके सैंपल लिए जा रहे है। पुलिस, प्रशासन पूरे समन्वय के साथ कार्य करने में लगा हुआ है। गांवों में वालंटियर्स भी अच्छा कार्य कर रहे है।
ब्रीफिंग में सीएमएचओ डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि जिले में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। राहत की बात यह है कि इन दिनों को कोई नया कोरोना पाॅजिटिव जिले में नहीं आया है। पूर्व में आए कोरोना पाॅजिटिव में से पांच लोग नेगेटिव हो चुके है। जिले में लोजिस्टिक एवं अन्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं है।
प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कलेक्टर ने लाॅकडाउन की पालना कढ़ाई से करवाने के संबंध में मीडिया से लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !