Thursday , 22 October 2026
Breaking News

घुमंतू परिवारों को मिलेंगे ऑनलाइन पट्टे

जयपुर: पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू जाति के परिवारों को 2 अक्टूबर को एक साथ ऑनलाइन पट्टे दिये जाएंगे। पंचायती राज मंत्री सोमवार को शिक्षा संकुल के सभागार में पंचायती राज विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। सर्वप्रथम उन्होंने अधिकारियों को हरियालो राजस्थान अभियान को सफल और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Nomadic families will get online leases in rajasthan
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अभियान के बारे में कहा कि भारत में राजस्थान सबसे स्वच्छ राज्य दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 01 करोड़ 09 लाख शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। साथ ही तरल कचरा प्रबंधन के लिए पॉलिसी बनाकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। दिलावर ने पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए उपस्थित अधिकारियों को शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि सभी संकल्प लें कि पॉलिथीन का उपयोग नहीं करेंगे और ना ही करने देंगे। पॉलिथीन का उपयोग प्रतिबंधित है। अपने परिवार में भी कड़ाई से पालन करें। दिलावर ने स्वामित्व योजना को व्यवहारिक बनाने, सभी के साथ समानता का व्यवहार करने के बारे में निर्देश दिए है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

25 हजार की डिमांड, 15 हजार में डील… रि_श्वत लेते महिला JEN गिरफ्तार

झुंझुनूं: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) झुंझुनूं (Jhunjhunu) की टीम ने चिड़ावा (Chirawa) में बिजली विभाग …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !