Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

इंस्पायर्ड अवॉर्ड योजना में जिले से 4335 नवाचारों का हुआ नामांकन, सवाई का देश में 32वां स्थान

गत वर्ष के 4152 कुल नामांकन की तुलना में इस वर्ष 4335 नवाचारों का नामांकन, जो कि बच्चों में रूचि दर्शाता : एजाज अली

 

भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग की फ्लैगशिप योजना के अंतर्गत विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में इंस्पायर्ड अवॉर्ड मानक छात्रवृत्ति योजना में नामांकन के लिए प्रतिवर्ष विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं को प्रेरित कर अभियान चलाया जाता है। इसके तहत प्रतिवर्ष कक्षा 6 से 10 में 15 वर्ष तक आयु के अध्यनरत छात्र-छात्राओं के द्वारा नवाचार का मॉडल बनाकर उसको इंस्पायर्ड अवॉर्ड मानक की वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है। इसमें सवाई माधोपुर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। परिवार, समाज या अपने आसपास की परिस्थितियों में किसी भी कठिन काम को आसान बनाने का आइडिया नवाचार की श्रेणी में आता है। ऐसे नवाचारों को मूर्त रूप देने के लिए और स्थापित कर पूरे देश के सामने लाने के लिए या उनका फायदा जन जन तक पहुंचाने के लिए इंस्पायर्ड अवॉर्ड मानक योजना एक प्लेटफार्म प्रदान करती है।

 

 

इस छात्रवृत्ति योजना में न केवल ब्लॉक, बल्कि जिले व राज्यों में भी सर्वाधिक नामांकन को लेकर प्रतिवर्ष प्रतिस्पर्धा रहती है। पिछले कुछ वर्षों की तरह इस वर्ष भी सर्वाधिक नामांकन में पूरे भारत में राजस्थान प्रथम स्थान पर रहा है। वहीं हमारे जिला सवाई माधोपुर ने इंस्पायर्ड अवॉर्ड मानक में नामांकन के मामले में पूरे देश में कुल 780 जिलों में से 32वां स्थान प्राप्त किया है। गत वर्ष के 4152 कुल नामांकन की तुलना में इस वर्ष 4335 नवाचारों का नामांकन बाल वैज्ञानिकों के द्वारा किया गया है, जो कि बाल वैज्ञानिकों में नवाचार के क्षेत्र में उत्साह में वृद्धि को दर्शाता है।

 

Nomination of 4335 innovations from the sawai madhopur in Inspired Award Scheme

 

दो महीने से लगातार काम कर रही थी टीम:- माध्यमिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी और इंस्पायर्ड अवॉर्ड योजना के प्रभारी एजाज अली तथा उनकी पूरी टीम इस योजना पर दिन-रात पिछले दो महीने से लगातार मेहनत कर रही थी। इनके सार्थक प्रयास जिले की सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से देशभर में जिले की श्रेष्ठ रैंक के रूप में सफल हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर्ड अवॉर्ड छात्रवृत्ति योजना में जिले को श्रेष्ठ रैंक दिलवाने में इंस्पायर्ड अवॉर्ड जिला प्रभारी एडीईओ माध्यमिक एजाज अली के अलावा, जिले के समस्त सीबीईओ, राउमावि पिपलाई के वरिष्ठ अध्यापक मृगेन्द्र कुमार शर्मा, लिवाली के वरिष्ठ अध्यापक वकील शाह, अध्यापक मनीष बैरवा, मॉडल स्कूल सूरवाल वरिष्ठ अध्यापक सीपी वर्मा का अहम योगदान रहा है।

 

 

कक्षा 6 से 10 तक के 15 वर्ष की आयु तक के विद्यार्थी लेते हैं भाग:- इस योजना में कक्षा 6 से 10 तक के 15 वर्ष की आयु तक के समस्त छात्र-छात्राओं को नवाचार आधारित मॉडल तैयार करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस योजना में कुल नामांकन का लगभग 10 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के नवाचारों को सफल घोषित कर उनको अपने नवाचार को मूर्त रूप देने के लिए 10000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके बाद ये सफल बाल वैज्ञानिक जिला स्तरीय इंस्पायर्ड अवॉर्ड प्रदर्शनी में भाग लेकर राज्य स्तर के लिए चयन के लिए प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। राज्य स्तरीय इंस्पायर्ड अवॉर्ड प्रदर्शनी में सफल बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर्ड अवॉर्ड प्रदर्शनी में भाग लेते हैं। राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर्ड अवॉर्ड प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी बाल वैज्ञानिकों में से अंतिम रूप से 60 श्रेष्ठ बाल वैज्ञानिकों के नवाचारों का चयन किया जाता है, जिनको सर्वश्रेष्ठ नवाचार के रूप में भारत सरकार द्वारा प्रमाणित किया जाता है।

 

Ranthambore Honda Diwali special Offer 2022

 

इंस्पायर्ड अवॉर्ड योजना के प्रभारी एजाज अली ने बताया की इंस्पायर्ड अवॉर्ड योजना में सवाई माधोपुर जिले के बाल वैज्ञानिकों ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अच्छा प्रदर्शन किया है। इस वर्ष 4335 नवाचारों का नामांकन बाल वैज्ञानिकों के द्वारा करने के साथ ही सवाई माधोपुर जिले ने देश के कुल 780 जिलों में से 32वां स्थान प्राप्त किया है, जो कि एक बड़ी बात है। हमारी टीम इसके लिए दिन-रात लगी हुई थी और उसी का नतीजा सबसे सामने आया है।

 

होंडा बाइक का दिवाली ऑफर

होंडा की सवारी, शाही सवारी

सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के डेटा अनुसार – होंडा भारत की नंबर वन टू व्हीलर्स सेलिंग कंपनी

होंडा स्कूटर एक्टिवा भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला दो पहिया वाहन

होंडा शाइन भारत की नंबर वन सेलिंग 125cc बाइक

होंडा की विशेषता 2.5 लीटर पेट्रोल रखने की बाध्यता से पाएं मुक्ति

वाहन चोरी होने की टेंशन 0%

होंडा के प्रत्येक वाहन की खरीद पर पाएं लाखों के निश्चित उपहार व लकी ड्रॉ भी

प्रत्येक बाइक व स्कूटर पर ₹1000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर I ₹750 का हेलमेट फ्री

त्योहारों की शाइन, रणथंभौर होंडा के साथ

अधिकृत विक्रेता – रणथंभौर होंडा एसोसिएट MAIN डीलरशिप, मंडी रोड़ SBI बैंक के पास सवाई माधोपुर

मोबाइल न.- +917412855001, +917412855002 +917412855003, +917023939393

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !