Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पूर्वोत्तर के छात्रों ने अपना देश अपनी माटी का दिया संदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन-2023 राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा में पूर्वोत्तर भारत से चौथ का बरवाड़ा पहुंचे। छात्र-छात्राओं का बस स्टेंड पर नागरिक अभिनंदन किया गया। जहां पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं सहित नगर के प्रबुद्ध जनों ने माला और पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया। इसके बाद महाराजा हम्मीर महाविद्यालय सभागार में आयोजित एक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय की चेयर पर्सन डॉ. जेजे कंवर और सुरेन्द्र सिंह राजावत ने पूर्वोत्तर भारत के आए छात्र प्रतिनिधियों का स्वागत किया। अपने उद्बोधन मे जेजे कंवर ने श्रेष्ठ भारत का नारा देकर भारत को श्रेष्ठ बनाने का आह्वान किया। इस दौरान सिक्स सेंस होटल के संगीतकारों ने राजस्थानी लोकनृत्य और लोक संगीत की मोहक प्रस्तुति भी दी। आसाम से आए यात्रा संयोजक तुषार भौमिक ने अपने उद्बोधन मे बताया की बरवाड़ा हो या गुवाहाटी अपना देश अपनी माटी का भाव रखते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा देकर भारत को श्रेष्ठ बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी की ओर से इसका आयोजन 1966 से ही लगातार किया जा रहा है।

 

Northeast students gave the message of their country, their soil

 

यह कार्यक्रम देशहित में मील का पत्थर साबित हो रहा है। अरुणाचल प्रदेश से आए छात्र बिकरों ने कहा कि में स्वयं पूर्वोत्तर से आता हूं, जहां भारत की इस धरती पर सूर्य की पहली किरण पड़ती है। इस यात्रा से जुड़कर पूरे भारत को जान सकते हैं। कहा कि अलग भाषा अलग वेश, फिर भी अपना एक देश का परिचय देते हुए बरवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने जो प्यार हुआ सम्मान दिया है उसके लिए आभारी हैं। नागालैंड से आयी छात्रा प्रतिनिधि मानसून को एनाक ने कहा कि पहली बार घर से बाहर आयी हूं। बरवाड़ा आकर बहुत अच्छा लग रहा है। इसके बाद सील प्रतिनिधि ने बरवाड़ा के विश्व प्रसिद्ध चौथ माता मंदिर परिसर में गए साथ ही उन्होने मतस्यावतार मंदिर और राज राजेश्वर मंदिर भी गए जहां उनको इन मंदिरों से जुड़े इतिहास और इनका सांस्कृतिक महत्व बताया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य महेंद्र सिंह, प्रांतीय एसएफडी संयोजक अरविंद सैनी, जिला कार्यसमिति सदस्य और यात्रा समन्वयक अनेन्द्र सिंह आमेरा, संस्कृत कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष विकास गुर्जर, उपाध्यक्ष अनीता सैनी, नगर मंत्री सोनू गुर्जर, रोहित शर्मा, जल सिंह गुर्जर, नगर सोशल मीडिया प्रमुख अमन गुर्जर, एसएस चौथ का बरवाड़ा उपाध्यक्ष, जीपी नागर, हिमांशु जेलिया, देशराज सैन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !