Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव की अधिसूचना जारी

जिले में पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2021 (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य) की अधिसूचना आज बुधवार को जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन अवधि के पहले दिन जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं भरा गया। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे तक है। इसके बाद 17 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच (संवीक्षा) की जाएगी, 18 अगस्त अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Notification of Zila Parishad and Panchayat Samiti member election issued

कोविड गाइडलाइन की पालना कड़ाई से की जाए:- जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने पंचायत राज आम चुनाव के मध्यनजर कोविड-19 प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना करवाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के मुताबिक कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए किसी भी प्रकार की चुनावी रैली, आम सभा पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उम्मीदवार केवल 5 समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। नामांकन करने के दौरान निर्धारित संख्या से अधिक लोगों की भीड़ एकत्र नहीं हो। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान कोविड गाइडलाइन की पूर्ण पालना करवाई जाए। चुनाव कार्य, मतदान दलों में नियुक्त किए जाने वाले कार्मिकों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी हो। अभ्यर्थी को लाउड स्पीकर के उपयोग के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राधिकृत अधिकारी की लिखित अनुमति प्राप्त करनी आवश्यक होगा। प्रचार के लिए वाहनों की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। इस हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राधिकृत अधिकारी से वाहन के सम्पूर्ण विवरण के साथ लिखित अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है। जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए ढेड लाख रुपए एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए 75 हजार रुपए खर्च सीमा निर्धारित की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !