Thursday , 22 October 2026
Breaking News

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव के लिये बुधवार को जारी होगी अधिसूचना

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन दाखिल करने का कार्य शुरू हो जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) राजेन्द्र किशन ने बताया कि बामनवास और गंगापुर सिटी में प्रथम चरण में 26 अगस्त, बौंली और मलारना डूंगर में द्वितीय चरण, 29 अगस्त तथा सवाईमाधोपुर, खंडार और चौथ का बरवाड़ा में तृतीय चरण, 1 सितम्बर को मतदान होगा। मतदान का समय प्रातः साढ़े 7 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक रहेगा। सवाईमाधोपुर जिला परिषद की 25 सीट हैं। इसी प्रकार पंचायत समिति की खंडार में 25, गंगापुर सिटी में 23-23, बौंली, सवाईमाधोपुर तथा चौथ का बरवाड़ा में 21-21 बामनवास और मलारना डूंगर में 17-17 सीटे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 16 अगस्त 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 15 अगस्त को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुुत नहीं किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 17 अगस्त को की जाएगी, जबकि 18 अगस्त अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिला मुख्यालय पर 4 सितंबर को प्रातः 9 बजे से मतगणना होगी। जिला प्रमुख, प्रधान का चुनाव 6 सितंबर (सोमवार) को जबकि उप प्रमुख, उप प्रधान का चुनाव 7 सितंबर (मंगलवार) को होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिला परिषद एवं पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान लागू हो गए थे, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 7 लाख 66 हजार 979 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 4 लाख 11 हजार 994 पुरुष तथा 3 लाख 54 हजार 985 महिला हैं। बामनवास में 1 लाख 17 हजार 578 मतदाता हैं। इनमें से 63458 पुरूष और 54120 महिला हैं। गंगापुर सिटी के 160134 वोटर में से 86796 पुरूष और 73338 महिला हैं। बौंली के 98341 वोटर में से 52890 पुरूष और 45451 महिला, मलारना डूंगर के 75829 मतदाताओं में से 40479 पुरूष और 35350 महिला, सवाईमाधोपुर के 104524 मतदाताओं में से 55982 पुरूष और 48542 महिला, खंडार में 114083 मतदाताओं में से 61310 पुरूष और 52773 महिला तथा चौथ का बरवाडा में 96490 मतदाताओं में से 51079 पुरूष व 45411 महिला हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए किसी भी प्रकार की चुनावी रैली, आम सभा पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उम्मीदवार केवल 5 समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान कोविड गाइडलाइन की पूर्ण पालना की जाएगी।

Notification will be issued on Wednesday for the general election of Zilla Parishad and Panchayat Samiti members

चुनाव कार्य, मतदान दलों में नियुक्त किए जाने वाले कार्मिकों को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी हो। अभ्यर्थी को लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राधिकृत अधिकारी की लिखित अनुमति प्राप्त करनी आवश्यक होगा। प्रचार के लिए वाहनों की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। इस हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राधिकृत अधिकारी से वाहन के सम्पूर्ण विवरण के साथ लिखित अनुमति प्राप्त करनी आवश्यक है। जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए ढेड लाख रुपए एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए 75 हजार रुपए खर्च सीमा निर्धारित की गई है। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए आयोग द्वारा अब प्रत्येक मतदान बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1000 की गई है। पूर्व में एक मतदान बूथ पर सामान्यतः 1100 मतदाताओं की सीमा निर्धारित थी। जिले में कुल 1061 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं। इनमें से गंगापुर सिटी में 216, बामनवास में 168, खंडार में 153, सवाईमाधोपुर में 144, बौंली और चौथ का बरवाड़ा में 138-138 और मलारना डूंगर में 104 पोलिंग बूथ हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों/राजनैतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार के लिए किए जाने वाले खर्च की निगरानी हेतु संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा रिटर्निंग अधिकारी के स्तर पर एक प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा, जो अभ्यर्थियों/राजनैतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार के लिए किए जाने वाले खर्च की सतत् निगरानी रखेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के दौरान मतदाता को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। फिर भी यदि कोई मतदाता किसी भी कारण से फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है तो मतदान के लिए उसे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित किए गए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि इन 12 वैकल्पिक फोटो दस्तावेज में से केवल वे ही दस्तावेज मान्य होंगे जो इन निर्वाचन की घोषणा से पूर्व के हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !