जिला मुख्यालय के प्रधान डाकघर में अब रविवार को भी आधार कार्ड बन सकेगा। डाक अधीक्षक राजबीर शंखवार सवाई माधोपुर ने बताया कि प्रधान डाकघर ग्राहकों की अत्यधिक भीड़ होने के कारण रविवार को नए आधार कार्ड निःशुल्क व पुराने आधार बायोमेट्रिक अपडेट एक सौ रुपये चार्ज देय होगा।

प्रधान डाकघर में रविवार को इस कार्य से आम जनता को इसका लाभ मिलेगा। आधार मुख्यालय पर 2 आधार काउंटर चालू है। ऑपरेटर मेनका जैन, हरीश कुमार साहू आधार अपडेशन का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पिन्टू शर्मा, दिवाकर शर्मा, पोस्टमास्टर, सभी डाक कर्मचारी मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया