Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अब उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 30 जून तक होंगे

जयपुर:- राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए आवेदन की तिथि 31 मई 2024 से बढ़ाकर 30 जून 2024 कर दी गई है।
Now applications for post matric scholarship will be open till 30th June
इस संबंध में विभाग द्वारा एक आदेश जारी कर राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए अनुसूचित जाति/अनु. जनजाति/अति पिछड़ा वर्ग (पूर्व में विशेष पिछडा वर्ग)/अन्य पिछडा वर्ग/आर्थिक पिछड़ा वर्ग/विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय/मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं में राष्ट्रीय स्तर, राज्य की राजकीय/निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण सस्थांओं एवं राज्य के बाहर संचालित राजकीय शिक्षण संस्थाओं के मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों में प्रवेशित/अध्ययनरत नियमित विद्यार्थियों द्वारा वेब पोर्टल www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship अथवा एसएसओ पोर्टल पर SCHOLARSHIP SJE App अथवा मोबाइल ऐप SJED Application के माध्यम से आनलाइन आवेदन करने (कक्षा 11 एवं 12वीं के अतिरिक्त) तथा संस्थाओं द्वारा ऑनलाइन पंजीकण करने, आवेदन पत्र भरने के लिए पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि 31 मई में संशोधन किया गया है। उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की निर्धारित अंतिम तिथि 30 जून, 2024 कर दी गई है।
इससे संबंधित विस्तृत जानकारी www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/ scholarship अथवा विभागीय वेबसाईट www.sje.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है एवं विभागीय जिला कार्यालय में व्यक्तिशः एवं दूरभाष पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !