Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अब हरियाणा में बीजेपी मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दिया इस्तीफा

हरियाणा: हरियाणा बीजेपी में बगावत करने वाले नेताओं में ताजा नाम हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का नाम भी जुड़ गया है। रनिया विधानसभा से टिकट न दिए जाने से वो नाराज थे। यहां से बीजेपी ने शीशपाल कंबोज को टिकट दिया है। विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने बाद ताबड़तोड़ इस्तीफे हुए हैं।
Now Haryana BJP minister Ranjit Singh Chautala resigns
बीजेपी के विधायक लक्ष्मण नापा ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने सिरसा से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। इस्तीफा देने वालों में हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखवीर श्योराण, शमशेर गिल, सोनीपत से बीजेपी युवा कार्यकारिणी सदस्य एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी अमित जैन के नाम शामिल हैं।
बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा देने वाले हरियाणा बेजीपी ओबीसी मोर्चा के प्रमुख रहे करणदेव कंबोज ने कहा कि मैं और मेरा परिवार जन संघ के जमाने से ही बीजेपी में रहे हैं। अब यहां कांग्रस की संस्कृति हावी हो रही है। कल कुछ ऐसे लोगों को शामिल कराया गया जिन्होंने पूरे प्रदेश में अव्यवस्था फैलाई थी।
मैंने पांच साल तक ओबीसी समुदाय को बीजेपी से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन मेरी जगह किसी और को टिकट दिया गया है। यह बाकी पार्टी वर्करों के साथ धो*खा है। हम इसका वि*रोध करेंगे। कांग्रेस यहां सरकार बनाएगी और बीजेपी का सपना सपना ही रहेगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

A love story that began with a wrong number, now she's married to a man 26 years younger than her.

गलत नंबर से शुरू हुई प्रेम कहानी, दो बार धर्म परिवर्तन, अब 26 साल छोटे युवक से रचाई शादी

बिहार: Bihar के जमुई (Jamui) जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी (Love Story) सामने आई …

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !