Thursday , 22 October 2026
Breaking News

अब घर बैठे मोबाइल पर ले सकते है चिकित्सकीय परामर्श

कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के नेतृत्व में प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग द्वारा सतत एवं हर मोर्चे पर प्रयास किए जा रहे है। कम गंभीर मरीजों को कोविड-19 के उपचार के लिए चिकित्सकीय सलाह एवं परामर्श घर बैठे ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से मोबाइल पर मिल सके, इसके लिए कलेक्टर ने कई चिकित्सकों से इसका आग्रह किया। कलेक्टर के आग्रह पर कई निजी एवं राजकीय चिकित्सक स्वेच्छा से आगे आए है। अब कई चिकित्सकों द्वारा मरीजों को फोन पर नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। कलेक्टर के आग्रह एवं लोगों को परेशानी से बचाने के लिए जिले के विख्यात चिकित्सक आपके एक फोन कॉल पर आपको सभी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह देंगे, कोरोना के साथ ही दूसरी बीमारियों के सम्बंध में भी सलाह ली जा सकती है। क्षय रोग विशेषज्ञ एवं निजी चिकित्सक डॉ. भरत मथुरिया से दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक उनके मोबाइल नंबर 9414031752 पर, डॉ. सुमित गर्ग से उनके मोबाइल नंबर 9460629292 पर दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर के चिकित्सक डॉ. हेमराज से उनके मोबाइल नंबर 9958813080 पर शाम 4 से 6 बजे तक, डॉ. जितेन्द्र मीणा से मोबाइल नंबर 9413182920 पर शाम 6 से 8 बजे तक, डॉ. लोकेश गुप्ता से मोबाइल नंबर 8285079560 पर शाम 5 से 7 बजे तक, डॉक्टर विक्रम चौथ का बरवाड़ा से शाम को 5 से 7 बजे तक मोबाइल नंबर 9414572103 पर, डॉक्टर लोकेश सीएचसी बौंली सुबह 8 से 10 बजे तक मोबाइल नंबर 8058992407 पर, डॉ. रामराज सीएचसी खंडार शाम 8 से 10 बजे मोबाइल नंबर 9460814355 पर प्रतिदिन उपलब्ध रहकर निःशुल्क चिकित्सकीय सलाह व परामर्श देंगे।

Now you can get medical consultation from home sitting on mobile in sawai madhopur

इसी प्रकार स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक मीना सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक मोबाइल नंबर 9587000500 पर, डॉ. सीमारानी 9468526593 पर दोपहर 12 से 2 बजे तक, डॉ. महेश बाल रोग विशेषज्ञ 8432007720 पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक, डॉ. सियाराम मीना बालरोग विशेषज्ञ दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मोबाइल नंबर 9414383423 पर उपलब्ध रहकर सलाह परामर्श देंगे। गंगापुर सिटी में डॉ. कपिल जायसवाल सुबह 9 से 11 बजे तक मोबाइल नंबर 9799156407 परए डॉ. मोहम्मद अकरम 9772026592 नंबर पर, डॉ. आरसी मीना फिजिशियन मोबाइल नंबर 9460626593 नंबर पर सुबह 11 से 1 बजे तक, डॉ. भरतलाल मीना आर्थाे विशेषज्ञ सुबह आठ से दोपहर 2 बजे तक मोबाइल नंबर 8890038746 पर चिकित्सकीय परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !