जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए नेशनल मूवमेंट फोर ओल्ड पेंशन स्कीम राजस्थान जिला सवाई माधोपुर से जुड़े कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन से अम्बेडकर सर्किल तक कैंडल मार्च निकालकर शोक सभा का आयोजन किया।

जिला आई टी प्रभारी ओम प्रकाश मीना ने बताया कि 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर किये गये आतंकी हमले को लेकर जिले के कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है कर्मचारियों ने इसे इंसानियत पर हमला बताते हुए आतंकियो की इस कायराना हरकत की भर्त्सना की ओर कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इन बहादुर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जायेगा। केन्द्र सरकार से इस पर शीघ्र ठोस कदम उठाते हुए दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की।
उन्होने कहा कि हमले में शहीद हुए जवानों में से लगभग बीस जवान न्यू पेंशन स्कीम से जुड़े हुए होने के कारण संगठन उनके लिए भी पुरानी पेंशन बहाली की पुरजोर मांग करता है। इस दौरान संयोजक विनोद झोपड़ा, समन्वयक सुवालाल लालसोट्या, विनोद दुब्बी, राजेन्द्र शर्मा, किरोड़ी लाल, कृषि वैज्ञानिक कमलप्रसाद मीना, मुकेश रांवल, ओपी बनोटा, कविता मीना सहित सैकड़ो कर्मचारी अधिकारियों ने उपस्थित होकर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया