जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी एवं स्वीप प्रभारी किषोर कुमार द्वारा पंचायत समिति सवाई माधोपुर की दो ग्राम पंचायतों रावल और छारोदा में महात्मा गांधी नरेगा कार्य स्थलों पर 29 अप्रैल को होने वाले लोकसभा आम चुनाव हेतु प्रचार प्रसार (स्वीप) के उद्देश्य से दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों को उनके वोट का महत्व को समझाया तथा उन्हें 29 अप्रैल को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए शपथ दिलवाई।

स्वीप गतिविधियों के इस कार्यक्रम मेंजिला परिषद एक्सईएन विमलेश गुप्ता एवं हरिसिंह मीणा, एईएन पंचायत समिति राधेश्याम शर्मा, सीमा शर्मा, जेटीए जगमोहन मीना, एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया