राजस्थान एनएचएम कार्मिक समस्या समाधान समिति की ओर से सवाई माधोपुर जिले के प्रबंधकीय कार्मिको की पिछले 22 दिन से हड़ताल जारी है। इसी कड़ी में आज सभी एनएचएम संविदा कर्मियों ने सरकार के आदेशों की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रबंधकीय कार्मिकों का कहना है कि सरकार कांग्रेस और भाजपा आपसी द्वेषता के चलते हम लोगों का नुकसान कर रही है। इस संदर्भ में जिले के कार्मिक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट से गंगापुर सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान मिले, जहां सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा द्वेषतापूर्ण यह निर्णय लिया जा रहा है। क्योंकि यह भर्तियां पूर्ववर्ती सरकार की भर्तियां हैं और द्वेषता के चलते इन सभी भर्तियों को निरस्त कर संविदा कर्मियों को बेरोजगार करने का काम कर रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि मंगलवार को सभी कार्मिको द्वारा राज्य सरकार की सद्बुद्वी के लिए हनुमान चालिसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया