Saturday , 7 March 2026
Breaking News

केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से मतदान अवश्य करने की दिलाई शपथ

लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस पर अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से केन्द्रीय संचार ब्यूरो की ओर से लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर की ओर से बुधवार को खंडार पंचायत समिति के बालेर और बिचपुरी गूजरान गांवों में संगोष्ठी, चित्र प्रदर्शनी और प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगोष्ठी में ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी नेमीचंद मीणा द्वारा मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने और मतदान तिथि पर सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान केंद्र पर जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

 

Oath administered by Central Communications Bureau to ensure voting

 

कार्यक्रम में बूथ लेवल अधिकारी गौरव जिंदल और सीताराम बैरवा द्वारा मतदान प्रक्रिया, मतदाता सूचियां में नाम परिवर्तन और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जन समूह को स्वयं और उनके आसपास पात्र मतदाताओं को आवश्यक रूप से मतदान करने का संकल्प तथा शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान ब्यूरो की ओर से मतदाताओं के बीच में मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को ब्यूरो की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !