वर्तमान को कोविड-19 वायरस महामारी के चलते देश एवं राज्य में लॉकडाउन चल रहा है। कोरोना की रोकथाम एवं राहत कार्यों के मध्येनजर सभी राजस्व अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी, उपखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं तहसील क्षेत्र के सभी अधिकारियों को जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर एवं संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा उनके स्तर से मुख्यालय पर रहने के लिए निर्देश प्रदान किये जाते रहे हैं। जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के लिए आदेशित किया है। उन्होंने आदेशित किया है कि कोरोना वायरस महामारी के समय में धैर्यपर्वूक पदीय कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। यह समय जनता की सेवा करने का समय है। महामारी के समय कार्य नहीं करना पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता है।

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, उपखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं तहसीलदार क्षेत्र के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भविष्य में वे बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडेंगे। जिला कलेक्टर ने बताया कि उनकी अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ना पाया गया तो गम्भीरता से लिया जाकर अग्रिम कार्यवाही प्रारम्भ की जा सकती है, जिसके लिये संबंधित अधिकारी उत्तरदायी होंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया