जिले में कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद से चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड क्षेत्र में पहले से ज्यादा अलर्ट व मुस्तैद नजर आ रहे हैं। कस्बे में आज सड़कों पर पुलिस व प्रशासन की गाड़ियाँ सायरन बजाती हुई तथा लाॅकडाउन एवं मेडिकल एडवायजरी की पालना के लिए अनाउंस करती हुई दिखी। मास्क नहीं लगाने वालों, एवं लाॅकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। बेवजह घुमने वाले एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे।

थाना प्रभारी हरेन्द्र सिंह ने लोगों से कोरोना से बचने के लिए घरों में ही रहने की अपील की। उन्होने कहा कि लोग वाहन लेकर बाहर नहीं निकलें। अधिक आवश्यक होने पर ही पैदल ही आवें।
नायब तहसीलदार सुरेश वर्मा ने लाॅकडाउन के दौरान पूजा एवं नमाज अपने घरों पर ही करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस माह में परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, रमजान आने वाले हैं। इस दौरान कोई भी जुलूस, सामुहिक नमाज, पूजा के सड़कों एवं सार्वजनिक स्थान पर कार्यक्रम आयोजित नहीं करें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया