Saturday , 7 March 2026
Breaking News

“हमारी लाडो” नवाचार के तहत स्कूलों में पहुंचे अधिकारी, बेटियों का बढ़ाया हौंसला

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना के तहत जिले की बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने, बेटियों की झिझक दूर करने तथा बेटियों को सफलता के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी देने व हौंसला बढ़ाने के लिए शुरू किया गया नवाचार‘‘हमारी लाडो’’ के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में अधिकारियों ने पहुंचकर बेटियों से संवाद किया तथा सफलता के टिप्स दिए। बेटियों से संवाद कर उनके साथ जानकारियां साझा की व बेटियों में स्वालंबन के गुण पैदा करने का प्रयास किये। आज शनिवार को” हमारी लाडो” कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में अधिकारियों ने बेटियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
बौंली के मॉडल स्कूल में उपखंड अधिकारी बद्रीलाल मीणा ने बेटियों की सृजनशीलता को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए बेटियों को प्रेरित किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुतलपुरा जाटान में ‘‘हमारी लाडो’’ के तहत बालिकाओं से डॉ. मनिषा शर्मा प्राचार्य कन्या महाविद्यालय, अमरसिंह परियोजना निदेशक आत्मा, डॉ. रामराज मीना ने संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं को उनके अधिकारों की एवं बालिकाओं को सत्मार्ग पर चलने को प्रेरित किया।
उन्होंने कानून एवं सरकार द्वारा बालकों को दिए जा रहे संरक्षण की जानकारी दी। डॉक्टर रामराज मीणा ने बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। आत्मा निदेशक अमरसिंह ने बेटियों को कृषि की उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए जैविक खेती एवं जैविक खाद्यान्न के बारे में बताया।
Officers reached schools under Our Lado innovation, encouraged daughters in sawai madhopur
प्रधानाध्यापक ने भी विचार रखे। महेश सेजवाल ने स्काउटिंग के माध्यम से सेवा भावना के लिए प्रेरित किया। खंडार के नायपुर में उपखंड अधिकारी बंशीधर योगी एवं ब्लॉक सीएमएचओ ने बालिकाओं से संवाद किया तथा कहा कि खुली आंखो से सपना देखने एवं उसे पूरा करने के लिए भरपूर मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने बेटियों को प्रशासनिक सेवाओं एवं अन्य सेवाओं में जाने के लिए की जाने वाली तैयारी एवं कोर्स के बारे में जानकारी दी।
स्कूल में एडीईओ चंद्रशेखर जोशी ने बेटियों के साथ संवाद किया। सरपंच सीमा मीणा ने महिला सशक्तिकरण पर बेटियों को संबोधित किया। बामनवास के पिपलाई व कोयला विद्यालय में आयोजित हमारी लाडो कार्यक्रम में भी बेटियों को अधिकारियों ने टिप्स देकर सफलता के लिए सतत प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। बौंली के मॉडल स्कूल एवं कस्तूरबा स्कूल में उपखंड अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने बेटियों को कैरियर निर्माण के संबंध में अवसरों की जानकारी दी। चौथ का बरवाड़ा के सारसोप व कुस्तला में हमारी लाडो कार्यक्रम के तहत एसीबीईओ रामजी लाल जाट व आयुर्वेद चिकित्सक ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति एवं घरेलू उपचार के बारे में जानकारी।
इसी प्रकार गंगापुर के कुनकटा कलां एवं बुचोलाई में हमारी लाडो कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यालयों में हमारी लाडो के तहत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन हुआ। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने अधिकारियों को हमारी लाडो नवाचार के तहत बेटियों को सतत आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए भी प्रेरित किया हुआ है। कार्यक्रम की सहायक नोडल अधिकारी एवं एडीईओ मंजू जैन के संयोजकत्व में विद्यालयों में हमारी लाडो अभियान के तहत अन्य कई गतिविधियों का आयोजन भी हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !