Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारीः कलेक्टर

जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन(181) पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का शीघ्रता के साथ यथासमय निस्तारण किया जाए। पोर्टल पर दर्ज प्रकरण एवं ग्रिवान्सेज का निस्तारण अधिकारियों की परफोरमेन्स को भी दर्शाता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उपर के स्तर पर पैंडिंग प्रकरणों का भी काॅर्डिनेशन करते हुए निस्तारण करवाया जाए। जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके तथा जिले को बेहतर रेंक मिले।

Officers should expedite the disposal of cases registered on the portal: Collector
बैठक से अनुपस्थित रहने पर पैंशन विभाग एवं जिला परिवहन अधिकारी, महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डाॅ.सिंह ने पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि पूरी पारदर्शिता रखते हुए प्रकरणों को निस्तारित करें। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष तय समय सीमा में फरियादियों को राहत दें जिससे लोक सेवा गारन्टी अधिनियम की पालना हो सकें। साथ ही सुनवाई के अधिकार के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (181) पर दर्ज प्रकरणों, समाधान प्रकोष्ठ के बकाया एवं पैंडिंग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए। इस मौके कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि समय पर निस्तारण से लोगों का विश्वाश सिस्टम के प्रति बढ़ता है। बैठक मे अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचंद्र, एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !