Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजकीय कार्यालयों में ई-फाइल प्रणाली लागू करें अधिकारी – अतिरिक्त जिला कलेक्टर

बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा आदि मूलभूत आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि राजकीय कार्यालयों में कार्मिकों की समय पर उपस्थिति, साफ-सफाई, लंबित प्रकरणों के समय पर निस्तारण एवं विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि पर पूर्ण होना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी राजकीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को जल जीवन मिशन, मंगलवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों, बुधवार को सीएचसी/पीएचसी, गुरूवार को डीएलपी की सड़कों की स्थिति, शुक्रवार को श्री अन्नपूर्णा रसोई एवं शहरी क्षेत्रों के सड़कों की स्थिति, शनिवार को स्कूलों का निरीक्षण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

 

 

उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे उनके कार्यालयों में लगी ई-मित्र प्लस मशीन चैक करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना को सप्ताह में एक बार राजकीय अस्पतालों के लेबर रूम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता को पानी की टंकियों की स्थिति, टंकियों की सफाई के बाद सफाई की तारीख का अंकन, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग को जीएसएस का निरीक्षण करने, महिला अधिकारिता विभाग की उप निदेशक प्रियंका शर्मा को आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शौचालयों का निरीक्षण करने, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में पाठ्य पुस्तक, मिड-डे मील, बाल गोपाल योजना आदि की जांच करने, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक मीना आर्य को पालनहार पेंशन की स्थिति जांचने, नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह को सीवरेज व नालियों की स्थिति, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को डीएलपी सड़कों की स्थिति, जिला रसद अधिकारी ज्ञानचन्द को उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण करने, यूआईटी को शहर के गार्डनों की स्थिति, पुलिस अधीक्षक को नशे के केसेज एसएचओं वार जांचने, उद्याने विभाग के अधिकारी को जिले में इनोवेटिव तरीकों से उद्यानों की स्थिति, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार को पंचायतों में डीएलपी सड़कों की स्थिति, जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता को निजी बसों की स्थिति का निरीक्षण करने, एलडीएम को सरकारी योजनाओं में लोन की स्थिति जांचने, रजिस्ट्रार सहकारी समिति को पंचायत स्तर पर सहकारी समिति भवनों का निरीक्षण करने, कृषि विभाग के अधिकारी को पंचायतों में कृषि यंत्रों के वितरण की स्थिति जांचने एवं उद्योग विभाग के अधिकारी को लघु उद्योग में दी गई किश्तों की स्थिति जांचने के निर्देश दिए।

 

Officials should implement e-file system in government offices - Additional District Collector

 

उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना, शुद्ध आहार मिलावट पर वार योजना के तहत की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को डिफेक्ट लाईबीलिटीस वाली सड़कों की सूची तैयार कर भिजवाए, जिले की सभी सड़कों पर संकेतक लगवाने, नवनिर्मित सड़कों का उपखण्ड अधिकारी या संबंधित विकास अधिकारी से भौतिक सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने विद्यालयों के साथ-साथ राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में शनिवार को स्वच्छता के संबंध में विद्यार्थियों को लघु फिल्म दिखाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारी को दिए है। उन्होंने राजकीय विद्यालयों में जहां मतदान केन्द्र है वहां पर चुनाव की दृष्टि से शौचालय, पेयजल, छाया, महिला-पुरूष अलग-अलग शौचालयों, रैम्प की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी प्रतिदिन राजकाज कार्यो में ई-फाईल प्रणाली लागू करें। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, राज्यपाल भवन, मुख्यमंत्री कार्यालय से आने वाले प्रकरणों को शीघ्र करने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !