Saturday , 7 March 2026
Breaking News

ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन पर यात्रियों को मतदान के लिए किया प्रेरित

सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह की उपस्थिति में ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचने पर स्टेशन पर यात्रियों के सामने सवाई माधोपुर जिले में चल रही स्वीप गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। जिसके तहत सवाई माधोपुर जिला निर्वाचन की पहचान बन चुके शुभंकर शेरू के संदेश यात्रियों के लिए उत्सुकता कौतूहल और आकर्षण का केंद्र बन गये।

Okha guwahati express train Passengers motivated voters vote lok sabha election 2019
भारत निर्वाचन आयोग एवं राजस्थान निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर जिले में स्वीप गतिविधियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह के नवाचार की निरंतरता में ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को सवाई माधोपुर की पहचान शेरु भेंट कर अधिकतम मतदान करने की अलख जगाई। ट्रेन में तथा स्टेशन पर पधारो म्हारो बूथ के स्टीकर वितरित किए गए। ट्रेन तथा स्टेशन पर समाज के सभी वर्गए युवा, विद्यार्थी, प्रोढ़, किसान, व्यापारी, नौकरीपेशा, पुरूष, महिला आदि ने शुभंकर शेरु की रोचक स्वीप गतिविधियों को देखा और सराहा। शेरु की अनोखी स्वीप गतिविधियों ने यात्रियों में उत्सुकता का संचार किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के चालक को शेरू का पोस्टर भेंट कर मतदान हेतु जानकारी दी। ट्रेन के डिब्बों पर आगामी 29 अप्रैल को मतदान करने हेतु प्रेरित करने वाले पोस्टर भी चस्पा किये गये। जिस प्रकार सवाई माधोपुर बाघों के लिए विश्व पटल पर अपनी अनूठी और अलग ही पहचान रखता हैं, उसी पहचान के नए प्रतीक शुभंकर शेरु का पम्पलेट यात्रियों को दिये गये।
उल्लेखनीय है कि सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर वन्यजीवों की चित्रकारी पूरे भारत मे अपनी छाप छोडती हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह ने ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
सवाई माधोपुर निर्वाचन की पहचान बन चुका शुभंकर शेरु मतदान का संदेश लेकर ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से लगभग 7 राज्यों के सैकड़ों स्टेशनों पर यात्रियों को अधिकतम मतदान हेतु प्रेरित करेगा। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों ने कहा कि वो भी मतदान अवश्य करेंगे और दूसरो को भी मतदान हेतु कहेंगे।
इस अवसर पर सवाई माधोपुर स्टेशन प्रबंधक शिवलाल मीणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र लोढा, स्वीप सहप्रभारी नीरज कुमार भास्कर, निर्वाचन मोनिटरिंग सेल के प्रभारी डॉ. नगेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !