चौथ का बरवाड़ा कस्बे में सोमवार को गैस चुल्हा भभकने से एक वृद्ध दंपति की दर्दनाक मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार कस्बे के चारभुजा मंदिर पीछे के निवासी भागचंद जैन 55 की पत्नी मनभर देवी सोमवार सुबह पांच बजे गैस सिलेंडर से आती बदबू को देखने के लिए रसोई घर में गई थी। उसके बिजली का स्विच ऑन करते ही रसोई घर में जमा गैस ने आग पकड़ ली जिससे मनभर देवी का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। चिल्लाने की आवाज पर सहायता के लिए पहुंचे पति भी करीब 70 प्रतिशत झूलस गए। जानकारी के अनुसार दोनों घायल दंपती को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया था जहां मंगलवार सुबह पहले पत्नी ने दम तोड़ा उसके 4 घंटे बाद ही पति की मौत हो गई। दोपहर बाद दोनों दंपत्ति का उनके पैतृक गांव डिडायच में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया