सवाई माधोपुर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान प्रशित बढ़ाने के उद्देश्य से 16 से 22 नवंबर तक मनाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम सतरंगी सप्ताह के प्रथम दिन नगर परिषद सवाई माधोपुर परिसर में हम भी नाचेंगे, गाएंगे, वोट डालकर आएंगे की थीम पर लोक नृत्य का आयोजन किया गया।

इस दौरान नगर परिषद आयुक्त एवं प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर यशार्थ शेखर, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अमित गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक प्रियंका शर्मा, सहायक अभियन्ता राजप्रताप राणावत, नगर परिषद के स्वीप प्रभारी रामेन्द्र शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक गजेन्द्र सिंह राजावत, वष्णु मंगल, इकबाल हुसैन, प्रियंका पाठक आदि उपस्थित रहे। इस दौरान नगर परिषद से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं नगर परिषद कार्मिकों द्वारा रैली भी निकाली गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया