Thursday , 23 July 2026
Breaking News

सतरंगी सप्ताह के दूसरे दिन अंगुली पर निशान, राष्ट्र के नाम थीम पर हुआ बैण्ड वादन एवं मतदान प्रतिज्ञा का आयोजन

सवाई माधोपुर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान प्रशित बढ़ाने के उद्देश्य से 16 से 22 नवंबर तक मनाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम सतरंगी सप्ताह के दूसरे दिन श्रम विभाग एवं राजीविका विभाग सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में अंगुली पर निशान, राष्ट्र के नाम थीम पर बैण्ड वादन एवं मतदान प्रतिज्ञा रैली को जिला परियोजना प्रबंधक अजीत सहरिया ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। जिला परियोजना प्रबन्धक ने बताया कि सतरंगी सप्ताह के तहत शुक्रवार को ब्लू थीम में श्रम विभाग एवं राजीविका के संयुक्त तत्वाधान में उंगली पर निशान राष्ट्र के नाम नारे के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

On the second day of Satrangi week, band playing and voting pledge was organized on the theme of fingerprints, name of the nation

 

मुख्य बाजार बजरिया में रैली के माध्यम राजीविका समूह की महिलाओं के द्वारा मतदाताओं को मतदान करने प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि सतरंगी सप्ताह के दौरान समूह की महिलाओं द्वारा रंगोली, रैली, डोर टू डोर कार्यक्रम द्वारा मतदाताओं को अधिक से अधीक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान टीडीएम कार्यालय श्रम विभाग में सभी कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी ब्लॉक स्तर पर श्रम विभाग के कार्मिकों तथा राजीविका समूह की महिलाओं द्वारा बैण्ड वादन के साथ रैली निकाली गई। इस अवसर पर श्रम निरीक्षक दिनेश मीना, राजीविका प्रबंधक कमल कुमार बैरवा, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक मनोहर लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !