सवाई माधोपुर: उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को बूथ और ट्रांजिट टीमों के माध्यम से पोलियो की दवा पिलाने के बाद अभियान के दूसरे दिन विभागीय टीमों द्वारा घर-घर जाकर पोलियो कि दवा पिलाई गयी। विभाग द्वारा 1 हजार 568 हाउस टू हाउस टीमे बनाई गयी है, जिनके माध्यम से घर-घर पहुंच कर बच्चों को जिंदगी की दो बूँद पिलाई गयी। इन हाउस-टू-हाउस टीमों ने घर-घर जाकर यहा सुनिश्चित किया गया कि कोई भी बच्चा इस दवा को पीने से छूट ना जाए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। सोमवार को शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों मे दवा पिलाई गयी व मंगलवार को केवल शहरी क्षेत्र मे घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। पोलियो अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों व हेल्थ पार्टनर्स के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है।
सभी को शून्य से 05 साल तक बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिला कर लक्ष्य प्राप्त करने के पूर्ण प्रयास किये जा रहा है। अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए माइक्रोप्लान बना कर कार्य किया जा रहा है। अभियान मे नवजात से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। जिले भर मे तीन दिनों मे 233099 बच्चों को खुराक पिलाई जा रही है। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा सघन मॉनिटरिंग की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
