उदेई मोड़ थाना पुलिस ने अवैध देशी कट्टा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी बहादुर मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द एवं विजय कुमार सांखला वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुर सिटी के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी भरत सिंह के नेतृत्व में थान सिंह हैड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा गत दिनांक 05.03.2023 को आरोपी बहादुर मीना पुत्र केदार निवासी कटकड़ थाना सदर हिण्डौन जिला करौली को शमशान घाट के पास बिलजीघर के सामने रिको एरिया गंगापुर सिटी से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया।

आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट में थाना उदेई मोड़ पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी से अवैध हथियार की खरीद फरोख्त व सप्लाई करने वाली चैन के बारे में अनुसंधान जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी भरत सिंह, हैड कांस्टेबल थान सिंह, कांस्टेबल सन्दीप सिंह, कांस्टेबल बनवारी लाल, कांस्टेबल दिलीप सिंह आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया