बामनवास थाना पुलिस अवैध देशी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी गोपाल सिंह पुत्र चन्दन सिंह को गिरफ्तार किया है।

एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में, एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द एवं तेज कुमार पाठक वृत्ताधिकारी वृत्त बामनवास के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के 96 पव्वों सहित आरोपी चालक गोपाल सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी नसियां कॉलोनी थाना कोतवाली गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया एवं अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त टेम्पों को जब्त कर थाना बामनवास पर मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक अब्दुल खालिक, कांस्टेबल कैलाश, कांस्टेबल अभिनेश आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया