राधा स्वामी फिजियोथेरेपी एंड एडवांस ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर और इपिक इंटरनेशनल क्लब एवं श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री चमत्कार जी मंदिर सवाई माधोपुर के द्वारा मंदिर परिसर में 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक दिवसीय मेगा फिजियोथैरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सवाई माधोपुर के जाने-माने रीड़ की हड्डी के विशेषज्ञ डॉ. उमा शंकर मीणा अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर में डॉ. हरिमोहन मीणा दांतों से संबन्धित बीमारियों की सेवाएं देंगे। साथ ही इपिक इंटरनेशनल क्लब के फिजियोथेरेपीस्ट अपनी सेवाएं देंगे। जिसमें कई तरह की बीमारियों के बारे में नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। जो कि कमर दर्द, घुटना दर्द, लकवा, रीड़ की हड्डी का खिसकना, मुंह का लकवा आदि के बारे में नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया