शिवाड़ बरौनी मार्ग के बड़े तालाब के पास मोड़ पर दो मोटरसाइकिल की भिडंत में एक मोटर साइकिल चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। पुलिस चौकी शिवाड़ प्रभारी मदनलाल बंजारा ने बताया कि ओम सिंह पुत्र छीतर सिंह राजपूत निवासी शिवाड़ रात लगभग 7 बजे मोटर साइकिल से बरौनी रोड़ से अपने घर की तरफ जा रहा था तथा दूसरी मोटर साइकिल शिवाड़ से बरौनी की तरफ जा रही थी।

शिवाड़ बड़े तालाब के पास मोड़ पर दोनों मोटरसाइकिल की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक मोटरसाइकिल चालक ओम सिंह की मौके पर ही मौ*त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श*व को शिवाड़ राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। जिस पर डॉ. सुनील चौधरी, प्रमोद कर्णावत ने श*व का पोस्टमार्टम कर श*व को परिजनों के सुपुर्द किया। साथ ही दूसरे मोटर साइकिल सवार की मोटर साइकिल जप्त कर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया