Sunday , 8 March 2026
Breaking News

एक शाम ‘असम’ के नाम कवि सम्मेलन का हुआ वर्चुअल आयोजन

अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के प्रतिष्ठित वैश्विक फेसबुक पटल पर “एक शाम, असम के नाम” कवि सम्मेलन का सवाई माधोपुर से वर्चुअल आयोजन हुआ। कवि सम्मेलन में सभी ने एक से बढ़कर एक कविताएं प्रस्तुत की। प्रख्यात पुरुष पंडित सुरेश नीरव की अध्यक्षता में आयोजित इस कवि सम्मेलन में गुवाहाटी से प्रज्ञा माया शर्मा, मंजुलता शर्मा, मंजुल, पाठशाला से प्रतिभा शर्मा, सवाईमाधोपुर से डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी और गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से प्रज्ञान पुरुष पण्डित सुरेश नीरव ने शानदार काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन का संचालन डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने किया। डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ कवि सम्मेलन का शुभारंभ हुआ।

 

प्रज्ञा माया शर्मा द्वारा प्रस्तुत रचना : –

 

रुक्मणि पूछ रही कान्हा से, क्या कमी है मेरे अर्पण में।
ऐसा क्या जो दे नहीं पाई, सच्चे प्रेम समर्पण में।

 

One evening in the name of 'Assam' a virtual event of poet conference was held in sawai madhopur

 

 

मंजुलता शर्मा ‘मंजुल’ द्वारा प्रस्तुत रचना :-

 

नाराजगियां हैं तो जताया करो, खूबियां गर हैं तो बताया करो, पसंदगारों से परवाह की चाहत होना लाज़मी है, गर वास्ता है ‘मंजुल’ से,चंद लफ्ज सुनाया करो।

थोड़ा-सा अना भी जरूरी है इस बेअदब मिजाज पर, खुदगरजी ना सही पर खुदकरम दुनिया के रिवाज पर।

शिकवों और दुआओं में जब एक ही शख़्स हो, समझ लो प्रेम है वहां इब़ादत के मुकाम पर।

कहानियां तो और भी होंगी बेमिसाल, पर ‘मंजुल’- सी निष्काम शिद्दत कहां है इस मतलबी मकाम पर।

 

 

डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी द्वारा प्रस्तुत दोहे :-

 

सरित समर्पण भाव है, सागर अहं विकार।
मीठे जल में प्रेम के, दंभ भर रहा क्षार।।

सागर से मिल सरित का, मधुजल खारा होय।
बादल की मध्यस्तता से, फिर मीठा होय।।

सागर से मिल सरित ने, खोया निज अस्तित्व।
सागर जैसा ही हुआ, उसका भी व्यक्तित्व।।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !