Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के द्वारा राज्य के सभी राजकीय महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 स्नातक प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश के लिये ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर के प्राचार्य डाॅ. गोपाल सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के सभी संकायों में 28 जून से 5 जुलाई तक प्रवेश होने हैं। ऑनलाइन प्रवेश के लिये छात्र-छात्रायें स्वयं की एसएसओ आईडी से ई-मित्र के माध्यम से प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिये आवेदन करना होगा।

 

Online admission process started for first year graduation in PG College Sawai madhopur

 

महाविद्यालय के ऑनलाइन नोडल अधिकारी कमलेश कुमार मीना ने बताया कि बी.ए. प्रथम वर्ष कला संकाय में 1200 छात्र-छात्रायें, विज्ञान संकाय में जीव विज्ञान में 140 और गणित में 210 छात्र-छात्रायें, वाणिज्य संकाय में 240 छात्र-छात्राऐं नियमित प्रवेश के लिये आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में कुल 1790 छात्र-छात्राओं को वरीयता के आधार पर प्रवेश दिया जावेगा। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राऐं 10वीं व 12वीं की अंकतालिका, मूल टीसी, चरित्र प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, फोटो व विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रमाण पत्र की प्रति के साथ ई-मित्र पर 5 जुलाई तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !