बालिकाओं को सत्र 2019-20 के लिए गार्गी पुरस्कार की द्वितीय किश्त देने के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (माध्यमिक) ने बताया कि जिन बालिकाओं ने गत वर्ष प्रथम किश्त के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किये थे, वे द्वितीय किश्त के लिए 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्र है।उन्होंने बताया कि समस्त बालिकाओं को निश्चित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन स्वयं के स्तर से ही करने होंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया