राज्य सरकार द्वारा मण्डी समितियों के माध्यम से संचालित कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत कृषि उपज मण्डी समिति सवाई माधोपुर द्वारा जारी ई-उपहार कूपनों की ऑनलाइन लॉटरी 23 जनवरी को मण्डी समिति कार्यालय में मण्डी प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जितेन्द्र सिंह नरूका की अध्यक्षता में निकाली गई।
मण्डी सचिव प्रेमप्रकाश यादव ने बताया कि इस योजना के तहत 1 जुलाई 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक में जारी ई-नाम के माध्यम से ई-पेमेन्ट की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपन की लाॅटरी में प्रथम पुरुस्कार 25 हजार रूपये सत्यनारायण निवासी मलारना चौड़, द्वितीय पुरूस्कार 15 हजार रूपये मुकेश कुमार गुप्ता निवासी शेषा तथा तृतीय पुरूस्कार 10 हजार रूपये हरली देवी निवासी तारनपुर के नाम निकली।

इस प्रकार गेट पास की विकय पर्चियों पर जारी कूपन की लाॅटरी में प्रथम पुरुस्कार 25 हजार रूपये नन्दकिशोर निवासी रामनगर, द्वितीय पुरुस्कार 15 हजार रूपये राजाराम निवासी रामनगर तथा तृतीय पुरुस्कार 10 हजार प्रभु लाल निवासी इन्द्रगढ़ के नाम निकली। लाॅटरी प्रकिया में बलवीर सिंह मीणा सचिव कृषि उपज मण्डी समिति गंगापुर सिटी सहित व्यापारीगण, कृषकगण, पल्लेदारगण मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया