![Only one Earth Marathon organized on Environment Day in sawai madhopur](https://vikalptimes.com/wp-content/uploads/2022/06/Only-one-Earth-Marathon-organized-on-Environment-Day-in-sawai-madhopur.jpg)
पर्यावरण दिवस पर केवल एक पृथ्वी मैराथन का हुआ आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान राज्य स्काउट गाइड स्थानीय संघ सवाई माधोपुर के तत्वावधान में केवल एक पृथ्वी थीम पर स्काउट गाइड मैराथन का आयोजन किया गया। रैली को प्रधानाध्यापक विजेन्द्र पाल एवं स्काउट गाइड सचिव महेश सेजवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्काउट सचिव महेश सेजवाल ने बताया कि रैली राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुटलपुरा जाटान से शिव मंदिर, अम्बेडकर कॉलोनी होते हुए रेलवे स्टेशन से पुनः राजकीय माध्यमिक विद्यालय स्कूल पर समापन हुआ।
![Only one Earth Marathon organized on Environment Day in sawai madhopur](https://vikalptimes.com/wp-content/uploads/2022/06/Only-one-Earth-Marathon-organized-on-Environment-Day-in-sawai-madhopur.jpg)
जहां पर स्काउट सचिव महेश सेजवाल ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया, जल जीवन, पेड़-पौधों से प्राण वायु वनों से वर्षा आदि पर प्रकाश डाला गया। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं संबर्धन का संदेश दिया गया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाध्यापक विजेन्द्र पाल ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न न्यायिक जानकारियां दी गई।