Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विधानसभा में पत्रकारों के प्रवेश के नये नियमों का किया विरोध

राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान पत्रकारों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं विधानसभा में प्रवेश को लेकर शुरू की गई नई व्यवस्था के विरोध में प्रदेश मुख्यालय सहित पूरे प्रदेश में जिला एवं उपखण्ड मुख्यालयों पर आईएफडब्लूजे की ओर से राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर एवं उपखण्ड अधिकारियों को सौंपे गये।

Opposition new rules entry journalists assembly
इसी कड़ी में जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। आईएफडब्ल्यूजे के मीडिया प्रभारी जितेंद्र जैन ने बताया कि राज्य विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पत्रकारों के विधानसभा में प्रवेश को लेकर शुरू की गई नई व्यवस्था के विरुद्ध ज्ञापन सौंपकर पूर्व में चली आ रही व्यवस्था को लागू करवाने का राज्यपाल से आग्रह किया गया।
इस मौके पर सुरेश सोगानी, दिलीप शर्मा, संजय मित्तल सहित अजय शेखर दवे पत्रकार शामिल थे। आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर सवाई माधोपुर जिले के उपखण्ड गंगापुर सिटी में अध्यक्ष महेश शर्मा, बोंली में ओमप्रकाश शर्मा, बामनवास में यशवन्त जोशी, मलारना डूंगर में चंचल जैन, चौथ का बरवाड़ा में अजयशेखर दवे एडवोकेट एवं खण्डार में भुवनेश शर्मा के नेतृत्व में भी उपखण्ड अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। इस ज्ञापन की प्रतियां विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष को भी भेजी गई।
प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के हवाले से जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि आईएफडब्ल्यूजे का यह अभियान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अपनी हठधर्मिता त्यागने तक जारी रखा जायेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !