मीसा बंदियों की पेंशन बन्द करने का विरोध
लोकतंत्र रक्षा मंच राजस्थान, जिला सवाई माधोपुर ने राजस्थान सरकार द्वारा मीसा, डीआईआर, सीआरपीसी राजनीतिक बन्दियों की सम्मान निधि बन्द करने तथा लोकतंत्र सैनानी दर्ज समाप्त करने का विरोध किया है।
एक विज्ञप्ति लोकतंत्र रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष बजरंगलाल जाट, जिला मंत्री मोतीलाल जाट, प्रदेश मंत्री गिरिराज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद मथुरिया, योगेन्द्र कुमावत, हरीश शर्मा, कोषाध्यक्ष युगल बिहारी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. भरतलाल मथुरिया, गंगाशंकर शर्मा, मुरारीलाल मंगल, उमेश शर्मा, बाबूलाल शर्मा, मोहनलाल वैष्णव सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के निर्णय की निंदा करते हुऐ इसे सरकारी की ओछी मानसिकता करार दिया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
