Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मेवात से 28 शिक्षकों को हटाने वाले आदेश पर लगी रोक, मेवात में 20 प्रिंसिपल और किए नियुक्त

कामां मेवात क्षेत्र से शिक्षा विभाग द्वारा 28 शिक्षकों पदस्थापना आदेश जारी कर कामां पहाड़ी ब्लॉक से हटाकर अन्य ब्लॉकों में राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में लगाने के आदेशों का क्षेत्र के लोगों के विरोध के बाद मामला मंत्री जाहिदा खान के संज्ञान में पहुंचा तो अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से बैकफुट पर आकर आदेश पर रोक लगा दी।

 

साथ ही राज्य सरकार द्वारा मेवात क्षेत्र में आदेश जारी कर 20 प्रिंसिपल और नियुक्त कर दिए गए हैं। कामां मेवात क्षेत्र पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। शिक्षक लगाने की मांग लगातार की जा रही है। अब तक की विद्यालयों में तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन भी किया गया है।

 

Order to remove 28 teachers from Mewat stayed, 20 more principals appointed in Mewat

 

उसके बाद भी महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय में 50 शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी भरतपुर द्वारा जारी की गई है जिसमें 28 शिक्षक कामां एवं पहाड़ी ब्लाक के मेवात से हटाकर अन्य ब्लॉकों में लगाए गए हैं। जिसके बाद सोमवार को मामला मंत्री जाहिदा खान के संज्ञान में आया और तत्परता दिखाते हुए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता की गई तो अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए शिक्षकों के पदस्थापन आदेश पर रोक लगा दी गई है।

 

मंत्री जाहिदा खान ने कहा कि कामां मेवात से 28 शिक्षकों के पदस्थापन का मामला संज्ञान में आते ही तुरंत प्रभाव से अधिकारियों से वार्ता कर रोक लगवाई है। साथ ही 20 प्रिंसिपल कामां पहाड़ी में नियुक्त कराए गए हैं। अभी सेकंड ग्रेड और थर्ड ग्रेड के शिक्षक नियुक्त कराने की प्रक्रिया है। मेवात क्षेत्र में रिक्त पदों पर शिक्षक नियुक्त कराने के प्रयास जारी हैं जिससे बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा मिल सके।

ये भी पढ़ें:- 

#News #Bharatpur “शिक्षकों की कमी के बाद भी मेवात से 28 शिक्षक हटाए”

शिक्षकों की कमी के बाद भी मेवात से 28 शिक्षक हटाए

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !