Thursday , 23 April 2026
Breaking News

शिक्षकों की कमी के बाद भी मेवात से 28 शिक्षक हटाए

मेवात क्षेत्र पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। शिक्षक लगाने की मांग लगातार की जा रही है। अब तक की विद्यालयों में तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन भी किया गया है। जिसके बाद भी शायद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिक्षकों की कमी नजर नहीं आ रही और भरतपुर जिला शिक्षा अधिकारी कुंतल सिंह द्वारा रविवार को एक आदेश जारी कर कामां मेवात क्षेत्र के कामां ब्लॉक एवं पहाड़ी ब्लॉक से 28 एल वन के शिक्षकों का राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अन्य ब्लॉकों में पदस्थापन कर दिया गया और कामां ब्लॉक के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बोलखेड़ा तथा भंडारा में एक एक शिक्षक पद स्थापित किए गए हैं। 26 शिक्षक कामां मेवात क्षेत्र के दोनों ब्लॉकों में कम हो गई। जबकि कामां ब्लॉक में 575 पद शिक्षकों की पहले से ही रिक्त चल रहे हैं इसी प्रकार पहाड़ी ब्लॉक में भी ज्यादातर शिक्षकों के पद रिक्त हैं उसके बाद भी महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय में 50 शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी भरतपुर द्वारा जारी की गई है जिसमें 28 शिक्षक कामां एवं पहाड़ी ब्लाक के मेवात से हटाकर अन्य ब्लॉकों में लगाए गए हैं।

 

Despite the shortage of teachers, 28 teachers were removed from Mewat

 

मेवात में पहले से ही शिक्षण व्यवस्था को लेकर लोगों द्वारा तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। जिसके बाद भी पदस्थापन सूची में एक साथ 28 शिक्षकों के पदस्थापन अन्य ब्लॉकों में कर दिए जाते हैं तो कामां क्षेत्र में शिक्षण व्यवस्था और खराब हो जाएगी इसे लेकर बच्चों के भविष्य पर भी काफी प्रभाव पड़ेगा बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जिले के अन्य ब्लॉकों से कामां में शिक्षक लगाए जाने की भी लोग मांग कर रहे हैं। साथ ही लोगों का यह भी कहना है कि जब तक शिक्षक नहीं लगा दिए जाएं इन शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया जाए। प्रेम सिंह कुंतल जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक भरतपुर ने कहा कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से जो सूची प्राप्त हुई थी उस आधार पर पदस्थापन आदेश जारी किए गए हैं। मेवात क्षेत्र में शिक्षकों की कमी तो हे ही शिक्षकों ने साक्षात्कार दिए उनका भी हक है पदस्थापन पर जाना हमने तो आदेश की पालना की है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !