ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के सौजन्य से आदर्श जागृति सेवा समिति के द्वारा ग्राम बांदा में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसमें संभावित टीबी रोग का स्पोटम लेकर डीटीसी पर पहुंचाया गया।
संस्था द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन अलग-अलग गांव में किया जाएगा। ममता हेल्थ इंस्टिट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के जिला समन्वयक जितेंद्र गौतम ने बताया की संस्था द्वारा यह कैंप दूरदराज गांव में लगाए जाएंगे। जिससे कि जो संभावित टीवी रोग के मरीज हैं, उनका इलाज समय पर हो सके और इस रोग को फैलने से रोका जा सके। वहीं आदर्श जागृति सेवा समिति के सचिव नोमान राज बताया की संस्था गांव-गांव जाकर संभावित टीबी रोगियों का सर्वे कर उन्हें चयनित कर उनको सही इलाज देने के लिए कार्य कर रही है। इसी के तहत इन कैंपों का आयोजन हर माह किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
