होली के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत कुंडेरा द्वारा कुश्ती एवं नाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पर दूर दराज के पहलवानों ने जोर आजमाइश कर अपने दाव पेच से हजारों लोगों को आकर्षित किया।
कुश्ती एवं नाल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सवाई माधोपुर प्रधान सूरजमल बैरवा थे, विशिष्ट अथिति मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीना, एवं प्रतियोगिता की अध्यक्षता सीताराम जाट सरपंच ग्राम पंचायत कुंडेरा द्वारा की गई। प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों को पंचायात समिति द्वारा पेंट शर्ट का कपड़ा और नकद उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सवाई माधोपुर प्रधान सूरजमल बैरवा द्वारा सब्जी मंडी कुंडेरा में वाटर कूलर का शुभारम्भ भी किया गया। साथ ही 3 श्मशान घाट की चारदीवारी के लिए 14 लाख, 3 हैंडपंप, यात्री विश्रामालय एवं सुलभ शौचालय सहित लगभग 30 लाख रूपए के निर्माण कार्यों की घोषणा की। इस मौके पर ग्राम वासियों ने प्रधान सूरजमल बैरवा का आभार प्रकट किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
