Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आमजन की समस्याओं का शीघ्रता से निराकरण करवाना हमारा कर्तव्य: जिला कलेक्टर

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ग्रीष्म ऋतु से पहले पेयजल आपूर्ति की उपलब्धता के स्त्रोत चिन्हित कर लें जिससे गर्मियों में पेयजल का संकट किसी भी क्षेत्र में नहीं रह सके। जिला कलेक्टर सोमवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित आवश्यक सेवाओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेयजल की आपूर्ति जिन पाइप लाइनों से की जा रही है, उनके लीकेजों को दुरूस्त करने की कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि गर्मियों में जिले में पानी की समस्या किसी भी क्षेत्र में नही आनी चाहिए उसके लिए अभी से ही प्रयास किया जाना सुनिश्चित करें। हैण्डपम्प मरम्मत अभियान के तहत जिले में ठीक किये हुए हैण्डपम्पों की प्रगति, जनता जल योजना एवं एमजेएसए के तहत हुए कार्याे की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

Our duty resolve problems public quickly District Collector
जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि आमजन को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ ही उनकी समस्याओं का शीघ्रता से निराकरण करवाना हमारा कर्तव्य भी है। उन्होंने रणथम्भौर बाघ परियोजना से सटे हुए गांवों जहां पर बाघ का संभावित खतरा हो, उन्हें चिन्हित कर दिन में सिंचाई हेतु विद्युत आपूर्ति दिये जाने के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री विद्युत सुधार अभियान के तहत किये गये कार्यो, कृषि एवं घरेलू कनेक्शन की प्रगति के बारे में विभागीय अधिकारी से जानकारी लेकर जिले में चल रहे कार्यो को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने चौथ माता मेले के दौरान बिकने वाली खाद्य सामग्री की जांच करने हेतु, स्वाईन फ्लू के उपचार हेतु चिकित्सकों की उपलब्धता एवं मेला परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी विद्यालयों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के साथ शौचालयों की साफ-सफाई करवाने के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !