शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया द्वारा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कोली मौहल्ला कच्ची बस्ती शहर सवाई माधोपुर में आउटरीच शिविर का आयोजन किया गया।

पब्लिक हैल्थ मैनेजर विनोद शर्मा द्वारा बताया गया कि इस शिविर में कुल 206 मरीज लाभान्वित हुए। शिविर में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांचे, टीकाकरण, ब्लड शुगर, मुख स्वास्थ्य एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार किया गया। जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. सन्दीप शर्मा द्वारा 79 बच्चों को स्क्रीनिंग एवं उपचार किया । डाॅ. नितेश सिंहल द्वारा गर्भवती महिलाएं एवं अन्य रोगियों की स्क्रीनिंग की गई एवं दन्त चिकित्सक डाॅ. चन्द्रमोहन मीना द्वारा 22 मरीजों का उपचार किया। जिसमें 4 मरीजों को जिला अस्पताल हेतु रैफर किया गया। लैब टेक्नीशियन महबूब अहमद द्वारा 102 मरीजों का ब्लड शुगर, 6 गर्भवती महिलाओं का हिमोग्लोबिन व 4 गर्भवती महिलाओं की पेशाब जांच की गई। वैक्सीनेटर अनुपम गौतम द्वारा 5 को टीकाकृत किया गया। जिसमें शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक प्रतीक शर्मा द्वारा आउटरीच शिविर का औचक निरीक्षण किया गया। कैम्प के दौरान जिला कन्सलटेन्ट एनटीसीपी अभिषेक सोलेमन एवं राजीव सैन द्वारा तम्बाकू नहीं खाने हेतु जागरूक किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया