Sunday , 8 March 2026
Breaking News

“रणथम्भौर नेशनल पार्क की जैव विविधता” पर चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय द्वारा आज बुधवार को “रणथम्भौर नेशनल पार्क की जैव विविधता” विषय पर “चित्रकला प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह” का आयोजन अनाथ बच्चों के साथ किया गया। प्रतियोगिता में त्रिनेत्र बाल गृह अनाथ आश्रम सवाई माधोपुर के सहयोग से लगभग 35 बच्चों ने भाग लिया।

 

सर्वप्रथम संग्रहालय की वैज्ञानिक-सी- सुस्मिता नामाता द्वारा स्वागत उद्बोधन कर सभी अतिथियिों एवं बच्चों का अभिवादन कर विषय वस्तु से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी। समस्त प्रतिभागियों ने बहुत ही अर्थपूर्ण तरीके से रणथम्भौर नेशनल पार्क की जैव विविधता से जुड़ी हुई पेंटिंग्स बनाई।

 

Painting competition organized on Biodiversity of Ranthambore National Park

 

संग्रहालय से प्रमोद कुमार कश्यप, आर्टिस्ट एवं रंजीत कुमार बोर मॉडलर की उपस्थिति में प्रतिभागियों द्वारा उपरोक्त विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया गया।इसके बाद निर्णायकों तथा उपस्थित अतिथि एवं टाइगर वाच संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता प्रतिभागियों को आकर्षणीय पुरस्कार एवं क्षेत्रीय स्तर का प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

 

अंत में संग्रहालय की वैज्ञानिक_सी, एवं कार्यक्रम की समन्वयक सुस्मिता नामाता ने डॉ. हरीश चंद्र उपाध्याय, समाजसेवी, त्रिनेत्र बाल गृह अनाथ आश्रम सवाई माधोपुर एवं उनके प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !