पंचायती राजमंत्री रमेश चंद मीना बुधवार को रहेंगे जिले के दौरे पर

केबिनेट मंत्री ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग रमेश चन्द मीना 2 फरवरी बुधवार को प्रातः 11.00 बजे से जिला परिषद सभागार सवाई माधोपुर में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक के बाद केबिनेट मंत्री रमेश चन्द मीना जनप्रतिनिधियों के साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में चर्चा करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया