पन्ना प्रमुख सम्मेलन का हुआ आयोजन
भारतीय जनता पार्टी के कमल संकल्प उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मलारना डूंगर मंडल के मकसूदनपुरा शक्ति केंद्र के ग्राम ऐबरा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन आज मंगलवार को किया गया। प्रारंभ में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ है। वर्तमान में राजस्थान राज्य में कांग्रेस शासन में चारों ओर जंगलराज और कुशासन व्याप्त है।

प्रदेश में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों और अत्याचारों में निरंतर वृद्धि हो रही है। अपराधी बेखौफ हैं। किसान, मजदूर और युवा वर्ग भी पीड़ित और परेशान है। सभी कार्यकर्ता 2023 में प्रदेश में तथा 2024 में केंद्र में भाजपा सरकार को पुनः स्थापित करने हेतु संकल्प लें। इस अवसर पर पन्ना प्रमुखों तथा बूथ समिति के सदस्यों को पार्टी द्वारा जारी परिचय पत्र भी वितरित किए गए।
राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान जन गण मन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष रघुनाथ वैष्णव ने किया। इस अवसर पर पन्ना प्रमुखों तथा बूथ समित सदस्यों सहित पार्टी के अन्य अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया