Saturday , 7 March 2026
Breaking News

ट्रेन की चपेट में आने से पैंथर के शावक की हुई मौत

जयपुर-सवाई माधोपुर रेलवे लाइन पर पावाडेरा रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से पैंथर के शावक की मौत हो गई। सुचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समाजिक वानिकी नर्सरी आलनपुर पहुंचाया। जहां पर मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम किया। जानकारी के अनुसार जयपुर-सवाई माधोपुर रेल मार्ग स्थित पावाडेरा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक पैंथर के शावक की मौत हो गई। सूचना पाकर वनपाल शकुंतला सैनी मौके पर पहुंची।

Panther cub dies after being hit by train in sawai madhopur rajasthan

वन विभाग ने शावक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समाजिक वानिकी नर्सरी आलनपुर पहुंचाया। घटना चौथ का बरवाड़ा पाउडर फाटक के पास की है। वनपाल शकुंतला सैनी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे रेलवे लाइन पर एक कार्मिक पेट्रोलिंग कर रहा था। इस दौरान कार्मिक को पैंथर जैसा एक जानवर रेलवे पटरी पर पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसकी सुचना कर्मचारी ने वन विभाग को दी। सुचना पाकर वह वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। जहां पर उन्हें मृत अवस्था में शावक का शव पड़ा हुआ मिला। टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समाजिक वानिकी नर्सरी आलनपुर पहुंचाया। जहां पर मेडिकल बोर्ड में डॉ. चन्द्रप्रकाश मीना वेटरनरी ऑफिसर रणथंभौर टाइगर रिजर्व, डॉ. अंजलि गंगवाल और डॉ. राजेश रोशन मीणा के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया।

Panther

पैंथर के शावक की उम्र करीब 6 माह है। जिसका रेल दुर्घटना में फोर लिंब स्केपुला से अलग हो गए। नायब तहसीलदार सियाराम बैरवा, नर्सिंग स्टाफ फरहान पठान और रेंज ऑफिसर दीपक शर्मा, वनपाल शंकुतला सिंह की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस इलाके में बड़ी संख्या में पैंथर आते रहते हैं। जिससे उन्हे अंदेशा है कि वहीं आसपास इसकी मां व अन्य पैंथर भी होंगे। जिस जगह शावक का शव मिला उसके पास ही एक मरी हुई गाय भी पड़ी थी। ऐसे में यह संभावना है कि पैंथर का शावक गाय को खाने आया होगा। जिसकी वजह से वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

ये भी पढ़ें:-

#BreakingNews #SawaiMadhopur “रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से पैंथर के बच्चे की हुई मौत”

 

रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से पैंथर के बच्चे की हुई मौत

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !