Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

मेडिकल बोर्ड से हुआ 8 मादा और 1 नर मोर का पोस्टमार्टम 

रणथंभौर के सामाजिक वानिकी के अधीन सवाईगंज इलाके में राष्ट्रीय पक्षी मोरों का शिकार हुआ है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रणथंभौर के सामाजिक वानिकी के अधीन आने वाले वन क्षेत्र में गत मंगलवार को 8 मादा और 1 नर मोर का शिकार हुआ है। सुचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग को मौके पर एक मादा और आठ नर मोर मृत अवस्था में पड़े मिले।

 

टीम ने मोरों के शवों को कब्जे में लेकर समाजिक वानिकी नर्सरी आलनपुर पहुंचाया। जहां पर मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आज बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी रणथंभौर टाइगर रिजर्व डॉ. चन्द्रप्रकाश मीना ने बताया की समाजिक वानिकी आलनपुर में एक नर और आठ मादा मोर का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।

 

Postmortem of 8 female and 1 male National Birds peacock

 

उन्होंने बताया की सभी राष्ट्रीय पक्षी के विसरल आर्गन और पेट में मिले बाजरा और दाने का सैंपल लिया गया है। जिसमें विषाक्त की जांच के लिए फोरेंसिक लेब भरतपुर भेजा जाएगा। वहीं सभी मोरों की गर्दन तोड़ रखी थी और पिछले पैर तोड़ रखे थे। मेडिकल बोर्ड के अनुसार प्रथम द्रष्टया मौत का कारण अनाज के दानों में जहर खाने की वजह से हुआ है।

 

लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मृत सभी राष्ट्रीय पक्षी मोरों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मेडिकल बोर्ड की टीम में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चन्द्रप्रकाश मीना, डॉ अंजलि गंगवाल, डॉ. राजेश एवं रोशन मीणा आदि शामिल थे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में नायब तहसीलदार सियाराम बैरवा, रेंज ऑफिसर दीपक शर्मा, वनपाल शंकुतला सिंह के आदि उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें:-

#BreakingNews “सवाईगंज गांव में मृत मिले 9 राष्ट्रीय पक्षी मोर, जहरीला दाना खिलाकर मारने का अंदेशा”

सवाईगंज गांव में मृत मिले 9 राष्ट्रीय पक्षी मोर, जहरीला दाना खिलाकर मारने का अंदेशा 

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !